
Bharat Varta Desk : मुंगेर और हवेली खड़गपुर से दो बार जदयू से विधायक रहे अनंत कुमार सत्यार्थी का निधन मंगलवार की सुबह हो गया। अनंत कुमार का निधन गुडगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ।
पूर्व विधायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अनंत कुमार सत्यार्थी 2005-2010 तक हवेली खड़गपुर से जदयू के टिकट पर विधायक बने थे। इन्होंने शांति देवी को हराया था। इसके बाद 2010-15 तक मुंगेर विधानसभा से जदयू के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
22 सितंबर को उन्हें पटना आवास में ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद स्वजन ने उन्हें पटना के पारस अस्तपताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। विधायक के निधन से पूरे परिवार सहित चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More