पॉलिटिक्स

मीडिया सर्वे में मोदी- योगी सबसे आगे

न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय माने गए हैं. सर्वे में यह पाया गया है कि अभी देश में लोकसभा चुनाव हो जाए तो प्रधानमंत्री की नेतृत्व भाजपा पहले से भी अधिक ताकतवर होकर आएगी. यह सर्वेक्षण 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच देश के 19 राज्यों में कराया गया. 12,000 से अधिक इंटरव्यू दिए गए. सर्वे में पाया गया कि 73 प्रतिशत जनता कोरोना संकट से निपटने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से संतुष्ट है. लोगों ने माना कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के चलते कोरोना संक्रमण से भारत में कम नुकसान हुआ.

चुनाव हो तो भाजपा को होगा लाभ: सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई कि यदि अभी लोकसभा चुनाव हुआ तो तो 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 43 फीसदी वोटों के साथ 321 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अकेले भाजपा को ही 37 फीसदी वोटों के साथ 291 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं कांग्रेस को 93 और फिर दलों को 130 सीटें मिलेंगी.

मंत्रियों में शाह सबसे लोकप्रिय: सर्वे में केंद्रीय मंत्रियों के बारे में भी जानकारी ली गई तो यह बात सामने आई थी गृह मंत्री अमित शाह सबसे लोकप्रिय और लोगों के पसंदीदा है.

योगी एक नंबर, केजरीवाल दूसरे नंबर पर: एक सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री माना गया है. दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी और चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

3 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago