कला -संस्कृति

मिथिला महोत्सव : लोक गायिका नीतू नवगीत ने लोकगीतों पर झूमाया

  • राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी

मधुबनी : बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और मधुबनी जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मिथिला महोत्सव के प्रथम दिन बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत ने बिहारी माटी की खुशबू वाले पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। पटना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की ब्रांड एंबेसडर और पूर्व में मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने महोत्सव में विवाह गीत, झूमर गीत और मिथिला क्षेत्र में गाए जाने वाले लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी,सिया जी बहिनिया हमार हो राम लगिहैं पहुंनवा, दूल्हा सिंदूर लियौ हाथ सोन सुपारी के साथ सीता उघारी लियौ मांग सिंदूर लई ल, बाबा दिहले टिकवा सेहुरे हम तेजब बलमुआ कैसे तेजब हो छोटी ननदी जैसे झूमर गीतों की प्रस्तुति दी। राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बताद बबुआ लोगवा देत काहे गारी बताद बबुआ जैसे गीतों के प्रति करके लोगों के मन को मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. नीतू कुमारी नवगीत के साथ अभिषेक कुमार शुक्ला ने ढोलक पर, संजय मिश्रा ने केसियो पर, मनीष श्रीवास्तव ने पैड पर और अजीत गौरव ने गिटार पर संगत किया। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. नीतू कुमारी नवगीत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

3 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

5 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago