बड़ी खबर

मासूमों पर आग की कहर, आग में जलकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: मासूमों पर आग कहर बरपा रही है. होलिका दहन के दौरान गया में तीन मासूमों की जलकर मौत हो गई थी वहीं दूसरी ओर बीती रात को भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनियां गांव में आग में जलकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है. इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सोमवार की रात लालमुनी मंडल अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में सोए हुए थे, कि अचानक घर में आग लग गई. आसपास के लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की मगर इस घटना में घर में सोए प्रिया कुमारी, आशीष कुमार और नैना कुमारी की झुलसकर मौत हो गई. बच्चों को बचाने में मां-बाप भी पूरी तरह जल गए हैं. उनकी इलाज हो रही है. पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 day ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago