बड़ी खबर

मालदा डिवीजन में बेहतरीन कार्यशैली का अमिट छाप छोड़ हावड़ा चले सीनियर डीएमई एस के तिवारी

Bharat varta Desk

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीएमई एसके तिवारी सोमवार को हावड़ा डिवीजन की कमान संभालेंगे। आज उन्होंने मालदा डिविजन के कार्यभार से अपने को मुक्त कर लिया। भारतीय रेल सेवा के अधिकारी एसके तिवारी एक दशक से अधिक समय तक मालदा डिवीजन में रहे और अपनी विशिष्ट कार्य शैली का अमिट छाप छोड़ा। उन्होंने मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज से एएमई के रूप में काम शुरू किया था और पदोन्नत होकर मालदा मंडल मुख्यालय में सीनियर डीएमई बने थे। इस दौरान इन्होंने रेलवे की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई और मेहनती, साफ सुथरी और तेज तर्रार छवि वाले अधिकारी की पहचान बनाई।।

ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के साथ-साथ रेलवे में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उन्होंने उल्लेखन काम किया। यात्री सुवधाओं के दायित्वों का निर्वहन भी सफलतापूर्वक किया। लगातार एक दशक तक अपने बेहतरीन कामकाज के जरिए जहां जनता के बीच लोकप्रिय बनें वहीं मालदा मंडल से लेकर हावड़ा जोनल मुख्यालय तक के आला अधिकारियों के बीच अपनी साख बनाई। आज उन्हें मालदा मंडल मुख्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। इसके साथ उन्होंने संदेश छोड़ा-

आदरणीय महोदय और प्रिय मित्रो,

आज, मैं आधिकारिक तौर पर मालदा में सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) के रूप में अपने कर्तव्यों को त्याग रहा हूं और हावड़ा डिवीजन में ईएनएचएम और फ्रेट के सीनियर डीएमई के रूप में शामिल हो जाऊंगा।

मालदा डिवीजन में कई पदों पर कार्य करते हुए,मेरे सबसे लंबे कार्यकाल के दौरान आपने मुझे जो अटूट समर्थन और प्रोत्साहन दिया है, उसके लिए मैं दिल से आपको आभार व्यक्त करना चाहता हूं। ऐसे समर्पित सहयोगियों के साथ काम करना और विभिन्न जिम्मेदारियाँ और चुनौतियाँ लेना हर्ष की अनुभूति रहा है।

मैं यहां अपने समय के दौरान सीखी गई यादों और सीखों को संजोकर रखता हूं और इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए मैं उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए उत्सुक हूं।

आपकी शुभकामनाओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद।
जय हिन्द.
🙏🙏🫡
नमस्कार,
सतेन्द्र कुमार तिवारी

Oplus_131072
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago