मानव त्वचा पर 9 घंटे जीवित रह सकता है कोरोनावायरस

अधिकाधिक संपर्क से संक्रमण का खतरा रहता है

बार-बार हाथ की सफाई और सेनीटाइजर का उपयोग जरूरी है संक्रमण से बचाव के लिए

नई दिल्ली:  कोरोना महामारी के संक्रमण से न भारत मुक्त हुआ है न दुनिया. कोशिशें हर देश में चल रही हैं पर संक्रमण पर नियंत्रण का कोई ख़ास तरीका दिखाई नहीं दे रहा है. इसी बीच एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस मानव त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रह सकता है. एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस से ही कोविड-19 होता है.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इन्फ्लूएंजा ए वायरस मानव त्वचा पर दो घंटे जीवित रह सकता है. इन अनुसंधानकर्ताओं में जापान स्थित क्योटो प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे.यह अध्ययन पत्रिका ‘क्लिनिकल इंफेक्शस डिजीज’ में प्रकाशित हुआ है. इस अध्ययन में यह बात भी सामने आयी कि दोनों ही वायरस हैंड सैनेटाइजर से निष्क्रिय हो जाते हैं.

संक्रमण का खतरा संपर्क से बढ़ सकता है
यह निष्कर्ष कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हाथ धोने या सैनेटाइजर का उपयोग करने के महत्व को रेखांकित करता है. अनुसंधानकर्ताओं ने पत्रिका में लिखा है, ‘एसएआरएस-सीओवी-2 के मानव त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रहने से आईएवी की तुलना में संपर्क संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘एसएआरएस-सीओवी-2 संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए हाथ की उचित स्वच्छता जरूरी है.’

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago