
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: नया साल 3 परिवारों के लिए काल बनकर आया क्योंकि तीनों परिवारों का चिराग बुझ गया। देर रात नया साल मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तीनो दोस्त बाइक से निकले थे और भागलपुर-दुमका मेन रोड के टीओपी थाना क्षेत्र के पिस्ता चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। यह घटना करीब 1:00 बजे रात की है। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों में से एक स्नोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोनू महतो जबकि दूसरा जगदीशपुर थाना क्षेत्र कुंडी जमगांव के रहने वाला मसूद आलम और तीसरा रसलपुर थाना क्षेत्र के सौर कुरमा निवासी मो. इमरोज के रूप में पहचाने गए हैं। तीनों इंटर के छात्र थे । इनमें से एक मोनू भागलपुर के कॉलेज में रहकर पढ़ाई करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को लाश सौंप दी है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More