
रांची भारत वार्ता संवाददाता: भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने आज राज्यपाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपते हुए खूंटी में नर्सिंग इंस्टीटूट की छात्राओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर सरकार को कड़े निर्देश देने का अनुरोध किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि खूंटी स्थित होरा एनजीओ के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण गरीब आदिवासी छात्राओं को नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। विगत दिनों इन छात्राओं के साथ पल्स जांच एवं सहनशीलता परीक्षण के नाम पर अश्लील हरकत किया गया। यह राज्य के लिये अत्यंत शर्म का विषय जहां बहन बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। प्रदेश महिला मोर्चा ने इसकी कड़ी भर्त्सना करती है। उन्होंने बताया कि मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने घटना स्थल का दौरा भी किया है और इस संबंध में कुछ छात्राओं और जांच अधिकारियों से बात कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की है। कुजूर ने कहा कि राज्य में लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाएं भिन्न भिन्न प्रकार से घटित हो रही है। जिससे बहन बेटियों और उनके परिजनों में सुरक्षा और इज्जत को लेकर चिंता है। प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, रांची की महापौर आशा लकड़ा एवम मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ सीमा सिंह शामिल थी।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More