
Bharat varta desk: बिहार में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी न केवल भ्रष्टाचार कर रहे हैं बल्कि विभागीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिकारों का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।
दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान के राजस्व कर्मचारी रीता कुमारी को सर्किल इंस्पेक्टर का प्रभार दे दिया गया। इसके बाद रीता कुमारी के पति शंभू चौधरी थाने में लगने वाले जनता दरबार में सर्कल इंस्पेक्टर पत्नी के बदले काम का निपटारा करने लगे। किसी ने उनका पूरा वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शंभू चौधरी अपनी पत्नी के बदले लोगों से आवेदन ले रहे हैं और उसे निपटाने की तमाम प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। रीता कुमारी कहां है यह किसी को पता नहीं है। शिकायत मिलने पर विरौल के अनुमंडल अधिकारी ने रीता कुमारी से सर्किल इंस्पेक्टर का प्रभार छीन लिया है मगर उन पर कोई अनुशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More