
सेंट्रल डेस्क: देश में सर्वाधिक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज मिरांडा हाउस महिलाओं को नेता बनाने की पाठशाला चलाएगा. दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज की ओर से अप्रैल महीने से 3 महीने का एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है इसमें प्रदेश और देश स्तर पर राजनीति करने की चाहत रखने वाली युवा महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. कॉलेज की प्राचार्य बिजयालक्ष्मी नंदा ने बताया कि इस तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने वाला मिरांडा हाउस देश का पहला कॉलेज होगा . उन्होंने बताया कि अप्रैल से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की तैयारी है. इस प्रोग्राम का नाम ‘शी लीड्स’ दिया गया है. इसके तहत पंचायतों से लेकर नगर निकाय तक की महिलाओं की क्षमता बढ़ाने और प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा. इस कार्यक्रम को चलाने में स्त्री शक्ति, द पैरेलल फोर्स और इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी (ISD) के साथ शेवनिंग एलुमनी प्रोजेक्ट फंड का सहयोग रहेगा. ट्रेनिंग का पहला चरण 8 मार्च को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर शुरू होगा.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More