Categories: बड़ी खबर

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, ढाई साल का होगा मंत्रियों का कर्यकाल

Bharat Varta Desk

महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार रविवार (15 दिसंबर) को हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कुल 38 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 33 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री शामिल हैं। यह शपथ समारोह नागपुर स्थित विधानभवन में शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले हुआ। बीजेपी कोटे से 20, शिवसेना (शिंदे) से 10 और एनसीपी (अजित) से 8 विधायकों को मंत्री बनाया गया। सबसे पहले बीजेपी कोटे से चंद्रशेखर बावनकुले और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली। उधर, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) ने अपने विधायकों से कहा है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनका कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा।

फडणवीस मंत्रिमंडल: 33 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

बीजेपी: चंद्रशेखर बावनकुले (बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष), राधाकृष्ण विखे पाटिल (वरिष्ठ विधायक), चंद्रकांत पाटिल (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष),  गिरीश महाजन (7 बार के विधायक), गणेश नाईक (पूर्व मंत्री), दादा भुसे (पूर्व मंत्री), मंगल प्रभात लोढ़ा (पूर्व मंत्री), जय कुमार रावल (पूर्व मंत्री), पंकजा मुंडे (बीजेपी महासचिव), अतुल सावे (पूर्व मंत्री), अशोक उइके (फडणवीस के करीबी), आशीष शेलार (बीसीसीआई कोषाध्यक्ष), शिवेंद्र राजे भोंसले (शिवाजी महाराज के वंशज), जयकुमार गोरे, संजय सावकारे, नितेश राणे (पूर्व सीएम नारायण राठे के बेटे), आकाश फुंडकर, माधुरी मिसाल (राज्यमंत्री), पंकज भोयर, (राज्यमंत्री), मेघना बोर्डिकर (राज्यमंत्री)

शिवसेना (शिंदे गुट): गुलाबराव पाटिल (पूर्व मंत्री), संजय राठौड़, उदय सामंत (पूर्व मंत्री), शंभुराजे देसाई (पूर्व मंत्री), संजय शिरसाठ, प्रताप सरनाइक (वरिष्ठ मराठा नेता), भारत गोगवाले, प्रकाश आबिट्कर, आशीष जयसवाल (राज्यमंत्री), योगेश कदम (राज्यमंत्री)  

एनसीपी (अजित गुट): हसन मुश्रिफ (पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री), धनंजय मुंडे (पूर्व कृषि मंत्री), दत्तामामा भरणे, अदिति तटकरे (पूर्व उद्योग मंत्री), माणिकराव कोकाटे (वरिष्ठ मराठा नेता), नरहरि झिरवाल (पूर्व डिप्टी स्पीकर), बाबासाहेब पाटिल, इंद्रनील नाईक (राज्यमंत्री)   

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago