पॉलिटिक्स

महाराष्ट्र के सीएम कनाथ शिंदेने इस्तीफा दिया, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फड़णवीस का नाम तय

Bharat varta Desk

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज खत्म होने के साथ ही एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, दीपक केसरकर, दादाजी भुसे और चंद्रकांत रघुवंशी भी मौजूद थे।

बता दें कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का इस्तीफा पूरी कैबिनेट का इस्तीफा होता है। इसलिए मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद संविधान के मुताबिक सभी मंत्रियों का इस्तीफा माना जाता है।

इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बावजूद अगला सीएम कौन बनेगा? इस पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फड़णवीस का नाम तय कर लिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago