
मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में आज एक बड़ी घटना घटी है. होटल ग्रैंड हयात में शिवसेना नेता संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की एक बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच यह मुलाकात करीब दो घंटे (दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3.30) तक चली. इस मुलाकात की खबर जैसे ही बाहर हुई राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया. लोग कयास लगाने लगे कि क्या शिवसेना बीजेपी अपनी लड़ाई छोड़कर फिर से दोस्त बन सकते हैं. हालांकि बीजेपी की तरफ से इस मुलाकात को लेकर सफाई भी आई है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि सामना में इंटरव्यू को लेकर यह मुलाकात हुई थी. इसे राजनीति से न जोड़ें.इसके अलावा संजय राउत ने एबीपी न्यूज से कहा है कि फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता मिल सकते हैं. यह मुलाकात एक इंटरव्यू को लेकर थी. दअरसल महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की गठबंधन की सरकार तो बन गई, लेकिन कई ऐसे मौके आए जब तीनों दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए. लगातार यह चर्चा चलती रही कि क्या यह गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था. हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग हो गई. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी. इसके बाद से बीजेपी और खासतौर से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रहे हैं. कोरोना से लेकर सुशांत राजपूत मौत मामला, कंगना रनौत मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More