पॉलिटिक्स

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, शिंदे मुख्यमंत्री और फडणवीस उपमुख्यमंत्री

Bharat varta desk: महाराष्ट्र की राजनीति में आज जो उलटफेर हुआ उसका अंदाजा किसी को नहीं था। उद्धव सरकार जाएगी यह तो तय माना जा रहा था मगर मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अटकल एक सिरे से खारिज हो गया। जिसके बारे में माना जा रहा था कि वह मुख्यमंत्री होगा वह उपमुख्यमंत्री हो गया और जिसके बारे में यह अंदाज लगाया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री होगा वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठा।

भारतीय जनता पार्टी के धुरंधरों ने आज कमाल कर दिया। 30 जून महाराष्ट्र की राजनीति के इतिहास में याद किया जाएगा। पहली बात कि शेरे महाराष्ट्र कहलाने वाले बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे अपने पिता की विरासत को संभाल नहीं पाए और शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उन्हें सत्ता से अपदस्थ कर दिया। एकनाथ ने आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि बगावत की खेल को पर्दे के पीछे से संचालित कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की शपथ ली।

खबरों में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा था मगर सारी अटकलबाजी फेल हो गई।राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने जब दोनों नेताओं को शपथ दिलाई तो लोगों को आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण दूसरे दिन होगा।

यहां बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नहीं मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में शामिल नहीं होगी मगर कुछ ही देर बाद भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया गया।

इसके बाद दिल्ली से महाराष्ट्र की राजनीति को संचालित कर रहे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि, ‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस का भी सुर बदल गया। उन्होंने कहा कि प्रामाणिक कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी के आदेश का पालन करता हूं। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद पर पहुंचाया, उसका आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।

भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या फडणवीस को ठिकाने लगा दिया गया? क्या उनका राजनीतिक कद छोटा करने के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

11 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

11 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

5 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago