अपराध

महानवमी को दरभंगा में महाकाली के पुजारी की बदमाशों ने कर दी हत्या, भीड़ ने एक बदमाश को मार डाला

दरभंगा, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के दरभंगा शहर में महा नवमी के दिन महाकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उग्र भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ कर उसे पीट पीट कर मार डाला है। घटना दरभंगा जिले के विवि थाना क्षेत्र के राम बाग मोहल्ले में स्थित कंकाली काली मंदिर की है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा को अपराधियों ने गोली से भून डाला है। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य पूजारी गोली लगने से घायल हो गया है जिसकी अस्पताल में इलाज चल रही है।
जानकारी के अनुसार अपराधी चार की संख्या में थे जिनमें से 2 को लोगों ने पकड़ लिया और उनमें से एक की इतनी पिटाई की कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा अपराधी घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। अभी तक तीन अपराधी पकड़े गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुजारी की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी की घटनाएं हो रही हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago