
Bharat Varta Desk: पृथ्वी से अलग ब्रह्मांड में कहीं और भी जीवन है। यह संकेत स्पेस से कुछ रेडियो सिग्नल के आधार पर वैज्ञानिकों को मिले हैं। लंबे समय से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब ढूंढने में लगे हैं कि पृथ्वी के अलावे ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है या नहीं। लेकिन हाल में जो रेडियो संदेश मिले हैं उसके आधार पर वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावे कहीं न कहीं जीवन जरूर मौजूद है।
नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार स्पेस वैज्ञानिकों ने पहली बार उन तारों का पता लगाया है जो रेडियो सिगनल भेज रहे हैं। इन रेडियो सिग्नल से पता चल रहा है कि स्पेस में कुछ छिपे हुए ग्रह मौजूद है। वैज्ञानिकों ने नीदरलैंड में स्थित एक निम्न फ्रिकवेंसी वाले एंटीना से इस रेडियो सिग्नल को पकड़ा है। स्पेस से आए रेडियो सिगनल ने वैज्ञानिकों को अचंभित कर दिया है और उत्साहित भी किया है।
इस बारे में यूनिवर्सिटी आफ क्वींसलैंड के डॉक्टर बेंजामिन को और उनकी टीम का कहना है कि छिपे हुए ग्रहों को खोजने की इस नई टेक्नॉलोजी से ब्रह्मांड में कहीं और जीवन मौजूद होने की संभावना और मजबूत हो रही है। अब जरूरत है इस संदेश के आधार पर वहां पहुंचने कि जहां जीवन होने की संभावना मिल रही है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More