महागठबंधन विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में सभी विधायकों से समर्थन मांगा

पटना। महागठबंधन विधायक दल की बैठक देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई। बैठक में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव में महागठबंधन के घोषित उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी की जीत को सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता राजद विधानमंडल दल के नेता तेजस्वी यादव ने की। बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के विधायक मौजद रहे। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में महागठबंधन के सभी विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव व अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपील किया कि सभी विधायकगण दलिय व्यवस्था से ऊपर उठकर अवध बिहारी चौधरी को समर्थन करें। उन्होंने कहा कि 43 विधायकों के बल पर नीतीश कुमार ने सरकार तो बना लिया मगर सरोकार नहीं बन सकता है। अब वह होगा जो जनता चाहती है। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि अवध बिहारी चौधरी सभी दलों और सब को लेकर चलने वाले सक्षम विधायक व नेता है। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक योग्य भी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago