
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भेंट की तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास मेदांता लखनऊ में भर्ती हैं। उन्हें नौ नवंबर को सांस लेने में तकलीफ व सीने में दर्द की वजह से भर्ती कराया गया है। मगर, यहां जांच में फेफड़े की नसों में रक्त का थक्का जमा मिला। इसके बाद प्रोसीजर व दवा के जरिए थक्का निकाला गया।
गौरतबल है कि अगस्त माह में नृत्य गोपाल दास कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे। कुछ दिन अस्पताल में इलाजरत होने के बाद वे स्वस्थ हो गए थे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More