
Oplus_131072
Bharat varta Desk
देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष, बिबेक देबरॉय (69) का शुक्रवार को निधन हो गया. देबरॉय ने भारतीय आर्थिक नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वह पीएम मोदी के कोर टीम का हिस्सा हुआ करते थे. उनके निधन पर पीएम ने एक्स पर पोस्ट भी किया है.
बिबेक देबरॉय ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और वित्त मंत्रालय की बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण एवं वित्तपोषण ढांचे की विशेषज्ञ समिति का नेतृत्व किया. वे 2015 से 2019 तक नीति आयोग के सदस्य रहे और अपने शानदार कार्य के लिए उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
देबरॉय ने 14 अगस्त को मिंट अखबार में प्रकाशित अपने लेख में भारत के लिए एक नए संविधान की मांग की. उन्होंने तर्क दिया कि मौजूदा संविधान का आधार 1935 के भारत सरकार अधिनियम पर है और 2047 के लिए एक नए संविधान की आवश्यकता है. उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More