राज्य विशेष

ममता बनर्जी ने आरएसएस की तारीफ की, भाजपा से लेकर ओवैसी तक भड़के, लेफ्ट ने कहा- संघ की दुर्गा


Bharat varta desk: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ की है। इसको लेकर राजनीति में खलबली मच गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने भी ममता पर निशाना साधा है वही लेफ्ट पार्टी के नेताओं ने उन्हें संघ की दुर्गा बता दिया है।
दरअसल पिछले दिनों ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से आर एस एस की तारीफ करते हुए कहा कि आरएसएस में सभी बुरे नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”आरएसएस पहले इतना बुरा नहीं था। मैं नहीं मानती कि वे (आरएसएस) बुरे हैं। आरएसएस में कई अच्छे लोग हैं और वे भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं।”
उनके इस बयान की एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी के खिलाफ सबसे तेज हमला किया। उन्होंने कहा, “2003 में भी उन्होंने आरएसएस को देशभक्त कहा था और बदले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उन्हें दुर्गा कहा था।” कांग्रेस से लेकर सीपीआई (एम) और एआईएमआईएम तक कई विपक्षी दल उनपर हमलावर हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago