
सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 73वें कड़ी में देश को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को लाल किला पर तिरंगे के अपमान से देश दुखी हुआ है.
तारापुर के शहीदों को याद किया: प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मुंगेर जिले के तारापुर में आजादी की लड़ाई के दौरान हुए शहीद जवानों को याद किया. उन्होंने कहा कि मुंगेर के रहने वाले जयराम विप्लव जी ने मुझे तारापुर शहीद दिवस के बारे में लिखा है. 15 फरवरी 1932 को थाने में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान वीर जवान शहीद हुए थे. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए किए गए उनके संघर्षों और उनसे जुड़ी यादों को हम संजोकर रखें और इसके लिए उनके बारे में लिख कर हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए उनकी स्मृतियों को जीवित रख सकते हैं.
कोरोना दवाओं में भारत आत्मनिर्भर: वही कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में 15 दिनों के अंदर 30 लाख से अधिक कोरोना योद्धाओं को कोरोना टीका दिया गया है आज भारत दवाओं को लेकर आत्मनिर्भर है.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले Unsung Heroes को पद्म सम्मान देने की जो परंपरा देश ने कुछ वर्ष पहले शुरू की थी, वो, इस बार भी कायम रखी गई है.
भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना: मन की बात में प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम की मेहनत और टीम भावना की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली. हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती.
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More