
Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से ‘मन की बात’ करते हुए स्वराज सीरियल देखने का आह्वान किया है. यह इस कार्यक्रम का 92वां एपिसोड था. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय के कार्यक्रम में जाने का अवसर मिला. वहां उन्होंने ‘स्वराज दूरदर्शन’ के सीरियल की स्क्रीनिंग रखी थी. यह आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले अनसुने नायक-नायिकाओं के प्रयासों से देश की युवा पीढ़ी को परिचित करने की बेहतरीन पहल है.
पीएम मोदी ने कहा कि दूरदर्शन पर हर रविवार रात 9 बजे, इसका प्रसारण होता है, जोकि 75 सप्ताह तक चलने वाला है. समय निकालकर इसे खुद भी देखें और अपने घर के बच्चों को भी दिखाएं, जिससे आजादी के जन्म के इन महानायकों के प्रति हमारे देश में एक नई जागरूकता पैदा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पूरा देश देश भक्ति, राष्ट्रवाद और देश प्रेम के रंग में रंग गया है। उन्होंने कहा कि अभी वर्ष 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। मन की बात में उन्होंने जनता से मोटे अनाज का उपयोग करने की अपील की। इस से होने वाले फायदे के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने किसानों से भी कहा कि वे अधिक से अधिक मोटे अनाजों का उत्पादन करें।
Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More
Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More