
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता:
पश्चिम बंगाल के डीजीपी विजेंद्र कुमार सिंह आज रिटायर हो गए। उनकी जगह 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज मालवीय को बंगाल का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। वह बंगाल में आईजीपी (संगठन) के रूप में तैनात थे।
सुप्रीम कोर्ट के नियम के अनुसार राज्य सरकार ने इस महीने के मध्य में संघ लोक सेवा आयोग को डीजी रैंक के 6 अधिकारियों के नाम भेजे थे। इनमें राज्य के वर्तमान डीजी मनोज मालवीय, सुमन बाला साहू, नीरज नयन पांडे, अधीर शर्मा, गंगेश्वर सिंह और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी विवेक सहाय के नाम शामिल थे।इनमें से तीन अधिकारियों की सूची आयोग द्वारा राज्य सरकार को भेजना चाहिए था। 3 में से किसी एक को राज्य सरकार पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त करती मगर संघ लोक सेवा आयोग से वह सूची नहीं आई। इसीलिए राज्य सरकार ने तत्कालिक व्यवस्था के लिए राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अफसर मनोज मालवीय को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बना दिया है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More