
Bharat varta desk:
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सोमवार को कंपनी की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। कंपनी पर मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम चलाने का आरोप लगा है।
ईडी की ओर से बताया गया है कि अटैच की गई संपत्तियों में तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एमवे की जमीन और कारखाना भवन, संयंत्र और मशीनरी, गाड़ियां, बैंक अकाउंट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं।
ईडी ने इससे पहले एमवे के 36 बैंक खातों से 411.83 करोड़ की चल और अचल संपत्ति और 345.94 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को अटैच किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में यह सामने आया है कि ओपन मार्केट में मौजूद मशहूर निर्माताओं के पॉपुलर प्रोडक्ट की तुलना में कंपनी जो उत्पाद पेश कर रही है, उसकी कीमत बहुत ज्यादा है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More