बड़ी खबर

मनीष कश्यप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार व तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया

Bharat Varta desk:
तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा के बारे में अफवाह फैलाने के आरोपी मनीष कश्यप मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में कोर्ट ने बिहार और तमिलनाडु, दोनों राज्यों की सरकार को नोटिस जारी किया है। दोनों राज्यों में दर्ज मामलों को एक साथ क्लब करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों की सरकारों से जवाब मांगा है।

अगली सुनवाई 21 अप्रैल को

इस मामले की सुनवाई अब 21 अप्रैल को होगी। मनीष कश्यप की ओर से दायर इस अपील में बिहार और तमिलनाडु समेत दूसरे राज्यों में मनीष कश्यप के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को एक साथ क्लब करने की मांग की गई है।
मनीष कश्यप पर कुल 17 मामले दर्ज हैं। इसमें बिहार में EOU ने उस पर कुल 4 केस दर्ज किए हैं। इनमें तीन केस तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी वीडियो को वायरल करने से जुड़े हैं। जबकि, इसी मामले में तमिलनाडु पुलिस ने कुल 13 केस दर्ज किए हैं। इनमें 6 केस में मनीष कश्यप नामजद है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

3 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

5 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago