
Bharat Varta Desk : बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए गए हैं. विपक्ष को एकमंच पर लाने की कवायद में लगे नीतीश कुमार दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में रहेंगे. उनके साथ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भी गए हैं. इस दौरान वह आरजेडी प्रमुख लालू यादव से भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस से अपना अपना स्टैंड क्लीयर करने के लिए दबाव बना रहे थे. कहा जा रहा है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से नीतीश कुमार को मिलने के लिए बुलावा आया है. नीतीश कुमार इससे पहले भी दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे. तब उन्होंने अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, डी राजा से मुलाकात की.
नीतीश कुमार तब राहुल गांधी से भी मिले थे. कहा जा रहा है कि कि तब राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से बेमन से मुलाकात की थी. इसके बाद नीतीश कुमार लालू यादव के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात की. नीतीश कुमार की राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी. तब बीजेपी नीतीश पर तंज किया था. बीजेपी ने कहा था दोनों नेताओं ने उन्हें भाव नहीं दिया. इसके बाद अब नीतीश कुमार फिर सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More