
Bharat varta desk: मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव बनर्जी का विदाई समारोह सुर्खियों में है। उन्होंने अपने विदाई के मौके पर बड़ी प्रतिक्रिया देकर हलचल मचा दिया है। पहले से वकील उनके ट्रांसफर का विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने अपनी नई जगह मेघालय हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाल लिया है।
अपने सहयोगियों द्वारा दिए गए फेयरवेल में उन्होंने एक मैसेज सब को भेजा था जिसमें लिखा-
“मुझे खेद है कि आपको मुझे लंबे समय तक रखना पड़ा। मैं आपके पूर्ण सहयोग की सराहना करता हूं। मुझे खेद है कि मैं उस सामंती संस्कृति को पूरी तरह से नष्ट नहीं कर सका जहां आप नौकरी करते हैं”।
उन्होंने आगे लिखा है कि- “रानी और मैं इस खूबसूरत और गौरवशाली राज्य में हर किसी के लिए हमेशा ऋणी हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपको अलविदा ना कहने के लिए माफी मांगता हूं। आप देश के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से हैं.”। बता दें कि चीफ जस्टिस संजीव बनर्जी कोलकाता में सबसे पहले जस्टिस बनाए गए थे। उसके बाद वे मद्रास हाई कोर्ट ट्रांसफर किए गए। यहां पर 1 साल पहले चीफ जस्टिस मिले थे। उनके ट्रांसफर के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित किया था।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More