
पटना। बिहार में दूसरे चरण के मतदान में आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। इससे एनडीए उत्साहित है। भाजपा और जदयू के नेता इसे चुनाव परिणाम के लिए शुभ संकेत बता रहे हैं।
3 नवंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान में महिलाओं ने बढ़ -ढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शाम तक बूथों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख के अनुसार इस ट्रेंड ने चुनाव परिणाम को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज से महिलाएं खुश है। केंद्र और राज्य की योजनाओं से महिलाओं की सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक जीवन में भारी बदलाव आया है। शराबबंदी ने समाज में उनका सम्मान बढ़ाया है। इससे खुश होकर उन्होंने एनडीए के पक्ष में खुलकर मतदान किया है। उधर बुधवार को अपने प्रचार सभाओं में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण को महिलाओं पर फोकस किया। उन्होंने महिलाओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए उनके लिए किए गए कार्यों को एक-एक करके गिनाया।
प्रधानमंत्री की सभाओं में भी महिलाओं की भीड़
अपनी सभाओं में महिलाओं की भीड़ देकर प्रधानमंत्री भी काफी खुश दिख रहे हैं। 3 नवंबर की सभाओं में प्रधानमंत्री ने वोट के प्रति महिलाओं की उत्साह की सराहना की। अपनी सभाओं में महिलाओं की भारी उपस्थिति की उन्होंने चर्चा की।
मोदी ने किया बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का जिक्र- ‘मोदी के वोट ना देब, त तोहरा के देब’
प्रधानमंत्री मोदी ने छपरा की रैली में कहा कि बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का जिक्र किया। इस वीडियो में बुर्जुग महिला ने कहा था कि ‘मोदी के वोट ना देब, त तोहरा के देब।’
मोदी ने इस वीडियो के बारे में बताया कि वो महिला शायद जो अखबार या टीवी भी नहीं देखती होगी उनसे जब पूछा कि मोदी को वोट क्यों देना है, तो उन्होंने जवाब दिया कि हमको बिजली, नल, राशन मिला। पीएम ने कहा कि उस महिला ने बिना लाग लपेट के कहा कि मोदी हमारा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, पेंसिल देहलन। मोदी हमरा के गैस देहलन. उनका क्यों वोट न देबे, का तौहर के देब।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More