पॉलिटिक्स

मतदान में आधी आबादी की बड़ी भागीदारी से एनडीए में उत्साह

पटना। बिहार में दूसरे चरण के मतदान में आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। इससे एनडीए उत्साहित है। भाजपा और जदयू के नेता इसे चुनाव परिणाम के लिए शुभ संकेत बता रहे हैं।

3 नवंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान में महिलाओं ने बढ़ -ढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शाम तक बूथों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख के अनुसार इस ट्रेंड ने चुनाव परिणाम को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज से महिलाएं खुश है। केंद्र और राज्य की योजनाओं से महिलाओं की सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक जीवन में भारी बदलाव आया है। शराबबंदी ने समाज में उनका सम्मान बढ़ाया है। इससे खुश होकर उन्होंने एनडीए के पक्ष में खुलकर मतदान किया है। उधर बुधवार को अपने प्रचार सभाओं में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण को महिलाओं पर फोकस किया। उन्होंने महिलाओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए उनके लिए किए गए कार्यों को एक-एक करके गिनाया।

प्रधानमंत्री की सभाओं में भी महिलाओं की भीड़

अपनी सभाओं में महिलाओं की भीड़ देकर प्रधानमंत्री भी काफी खुश दिख रहे हैं। 3 नवंबर की सभाओं में प्रधानमंत्री ने वोट के प्रति महिलाओं की उत्साह की सराहना की। अपनी सभाओं में महिलाओं की भारी उपस्थिति की उन्होंने चर्चा की।

मोदी ने किया बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का जिक्र- ‘मोदी के वोट ना देब, त तोहरा के देब’

प्रधानमंत्री मोदी ने छपरा की रैली में कहा कि बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का जिक्र किया। इस वीडियो में बुर्जुग महिला ने कहा था कि  ‘मोदी के वोट ना देब, त तोहरा के देब।’

मोदी ने इस वीडियो के बारे में बताया कि वो महिला शायद जो अखबार या टीवी भी नहीं देखती होगी उनसे जब पूछा कि मोदी को वोट क्यों देना है, तो उन्होंने जवाब दिया कि हमको बिजली, नल, राशन मिला। पीएम ने कहा कि उस महिला ने बिना लाग लपेट के कहा कि मोदी हमारा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, पेंसिल देहलन। मोदी हमरा के गैस देहलन. उनका क्यों वोट न देबे, का तौहर के देब।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

4 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago