राज्य विशेष

मगही, अंगिका और भोजपुरी के खिलाफ आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन


रांची भारत वार्ता संवाददाता:
झारखंड में 1932 का खतियान लागू करने की मांग को लेकर कई आदिवासी सामाजिक संगठनों ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश दलित संघर्ष समिति, आदिवासी जन परिषद, आदिवासी लोहरा समाज, वेदिया विकास समिति सहित कई अन्य संगठन के सैकड़ों लोग शामिल हुए। 
पुतला दहन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आदिवासी जन परिषद के नेता प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आज सभी कैबिनेट मंत्रियों का पुतला दहन किया गया क्योंकि राज्य सरकार राज्य में बाहरी भाषा को मान्यता दे रहे है। जिसमे भोजपुरी, मगही, अंगिका आदि शामिल है। जबकि बिहार में इन भाषाओं को कोई मान्यता नहीं मिली है। 
उन्होंने मांग किया कि सरकार कैबिनेट की बैठक कर बाहरी भाषाओं को रद्द करें और जनजातियों की सभी भाषाओं को शामिल करें। क्योंकि झारखंड की अस्मिता यहां की भाषा है। 
उन्होंने कहा कि हमें किसी दूसरे भाषा से कोई विरोध नहीं है लेकिन जो हमारी विरासत और हमारी परंपरा को राज्य में लागू करेगा हमारा संगठन उसे भी समर्थन देगी। 
वहीं उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को पूरे झारखंड में मानव श्रृंखला कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

25 minutes ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

23 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago