
बांका, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में बिहार के लोगों को आज महत्वपूर्ण सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका के मंदार पर्वत घूमने आने वालों के लिए मंदार पर्वत के शिखर तक पहुंचने के लिए बनाए गए रोपवे का मंगलवार को उद्घाटन किया। साथ ही करीब 18 एकड़ जमीन पर मंदार जैव-विविधता संरक्षण क्षेत्र का शिलान्यास भी किया गया। रोपवे चालू हो जाने से जहां मंदार में अब पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंदार जैनियों का भी अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थान है। मंदार मंथन की कथा हिंदू धर्म शास्त्रों में वर्णित है। इसके चलते हिंदुओं का भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
बता दें कि सात करोड़ रुपये की लागत से बने रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास 20 जनवरी 2015 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा किया गया था।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More