
Bharat Varta Desk : बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच तीखी बहस हुई। विधानसभा अध्यक्ष को मंत्री ने उंगली दिखेते हुए कहा कि ‘अध्यक्ष जी ज्यादा व्याकुल मत होइए। ऐ…अध्यक्ष जी सदन ऐसे नहीं चलेगी।’
बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री सम्राट चौधरी के इतना कहते ही विधानसभा अध्यक्ष गुस्से में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री को शब्द वापस लेने के कहा। अध्यय ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में मर्यादा रखना जरूरी है।
जानकारी के अनुसार इस घटना से नाराज विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा 12 बजे के बाद भी सदन नहीं पहुंचे। अध्याशी अध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करने की घोषण किया है।
यह घटना तब हुई जब विधानसभा में मंत्री सम्राट चौधरी भाजपा विधायक बिनय बिहारी के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी ऑनलाइन जवाब को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री को कहा कि आपके विभाग का ऑनलाइन जवाब नहीं आ रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 16 में से 14 जवाब ऑनलाइन आया हुआ है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 9 बजे हमारा कार्यालय जवाब निकाल लेता है उस समय 16 में से मात्र 11 जवाब आपका आया है। इसलिए आप अपने विभाग में देख लीजिएगा। इसके बाद मंत्री तिलमिला कर विधानसभा अध्यक्ष को मंत्री ने उंगली दिखेते हुए कहा कि ‘अध्यक्ष जी ज्यादा व्याकुल मत होइए। ऐ…अध्यक्ष जी सदन ऐसे नहीं चलेगी’
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा भी भाजपा के ही विधायक हैं। वे भाजपा कोटे से ही नई सरकार में विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। मंत्री सम्राट चौधरी भी भाजपा कोटे से मंत्री हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More