
Bharat varta desk:
झारखंडके श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार भोक्ता का चपरासी के पद पर चयन हुआ है. उनका चयन चतरा व्यवहार न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में हुआ है. वहीं मंत्री के भतीजे रामदेव कुमार भोक्ता का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. मंत्री के बेटे का चतुर्थ वर्गीय चपरासी के पद पर चयन होने पर पूरे जिले में चर्चा का बाजार गर्म है.
दरअसल, चतरा व्यवहार न्यायालय के द्वारा शुक्रवार को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. लोग यह कह रहे हैं कि जो पिता राज्य सरकार में मंत्री होते हुए राज्य के युवाओं को नौकरी देने की बात करते हैं, उन्हीं का बेटा अब चतरा व्यवहार न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्य करेगा.
जानकारी हो कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट से राजद कोटे से विधायक हैं. बता दें कि पिछले साल दिसबंर ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार भोक्ता की शादी हुई है. उनकी शादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे.
सत्यानंद भोक्ता झारखंड में राजद के एकलौते विधायक भी हैं. पूर्व में वे भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं.
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More