
Bharat Varta Desk: बिहार विधानसभा में मंत्री जिवेश मिश्रा की बेज्जती का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डीएम और एसपी की गाड़ी के लिए मंत्री की गाड़ी रोकने के मामले पर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रियों और प्रमुख दलों के नेताओं की बैठक की। इसके बाद उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल को शाम 5 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है।
उधर बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने इस मुद्दे पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ विधानसभा प्रांगण में जो भी घटना घटी है उस पर मुझे पूरा विश्वास है की विधानसभा अध्यक्ष अवश्य ही संज्ञान लेंगे। मुख्य सचिव द्वारा यह कहा जाता है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक को करना है। पर जो अफसर सामान्य शिष्टाचार का भी पालन नहीं करते हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। बिहार में कुछ अफसर पब्लिक सर्वेंट अर्थात जनता के सेवक के बदले राजतंत्र की तरह व्यवहार करते हैं। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री जी ने भी आईपीएस प्रशिक्षुओं को यह बताया था कि उनका व्यवहार जनता एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति कैसा होना चाहिए ।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More