पॉलिटिक्स

मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक समीकरण पर जोर, भाजपा ने शाहनवाज और जदयू ने जमा खान को आगे बढ़ाया


पटना संवाददाता
बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखने की कोशिश की गई है. भाजपा और जदयू दोनों दलों ने वोटों के समीकरण के लिहाज से मंत्रियों की सूची तैयार की है जो आज 12:30 बजे राजभवन में शपथ लेंगे. हालांकि संभावित मंत्रियों में भूमिहार जाति का कोई भी नहीं है.
अभी 22 मंत्रियों के पद खाली हैं मगर आज 17 -18 मंत्री ही शपथ लेने वाले हैं. इसमें मुस्लिम कोटे से दो मंत्री होंगे. भाजपा अपनी पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे सैयद शाहनवाज हुसैन पर बड़ा दाव खेलने जा रही है वहीं दूसरी ओर हाल में बसपा छोड़कर जदयू में शामिल हुए जमा खान को भी मंत्री बनाए जाने की खबर है.

भाजपा के संभावित मंत्री

कायस्थ समाज के विधायक नितिन नवीन, कुशवाहा से सम्राट चौधरी, राजपूत जाति से गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह और छातापुर के विधायक नीरज बबलू मंत्री बनाए जा सकते हैं . ब्राह्मण कोटा से सहरसा के विधायक आलोक रंजन झा , वैश्य कोटा से मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार और नौतन विधायक नरेंद्र प्रसाद के नाम हैं. वहीं दूसरी ओर दलित कोटा से जनक चमार का नाम मंत्रियों की सूची में है है. प्रमोद कुमार पहले मंत्री रह चुके हैं. जनक चमार अभी बिधायक या विधान पार्षद नहीं है. वे सांसद रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें राज्यपाल कोटे से विधान पार्षद बनाया जाएगा.

जदयू के संभावित मंत्री

कुर्मी समाज से श्रवण कुमार, ब्राह्मण जाति से संजय झा, मुस्लिम समुदाय से जमा खान, दलित वर्ग से सुनील कुमार संभावित मंत्रियों में शामिल है. सुनील कुमार सूबे के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए हैं और पहली बार भोरे से विधायक बने हैं.वही मल्लाह समाज के मदन सहनी के नाम की चर्चा है. राजपूत जाति के 2 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है उनमें से एक धमदाहा विधायक लेसी सिंह हैं तो दूसरे जमुई जिले के निर्दलीय विधायक सुमित सिंह. कुशवाहा समाज से आने वाले बांका जिले के अमरपुर के विधायक जयंत राज का नाम भी संभावित मंत्रियों में है. तारापुर के विधायक मेवालाल चौधरी के शिक्षा मंत्री से हटने के कारण अपने पिता की सीट पर पहली बार विधायक बने जयंत राज को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है.

अभी 14 मंत्री

बता दें कि अभी नीतीश कुमार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं. भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी समेत 7,जदयू कोटे के 5, हम और वीआईपी के एक-एक मंत्री हैं. सीएम समेत 36 मंत्री बन सकते हैं, यानि 22 मंत्रियों के पद खाली हैं लेकिन जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आज अधिकतम 18 मंत्री ही शपथ लेंगे. इनमें 8 जदयू के जबकि 9 भाजपा के बताए जा रहे हैं.

भूमिहार समाज को झटका, एक भी नाम नहीं

आज संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर जितनी चर्चा हो रही है उसमें एक खास चर्चा यह है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में भूमिहार समाज के विधायकों की अनदेखी की गई है . मंत्रियों के संभावित नामों में एक भी नाम भूमिहार विधायक का नहीं है. जबकि दूसरी कई जातियों के एक से अधिक विधायकों के नाम संभावित मंत्रियों में शामिल हैं .
पहले चर्चा थी कि जदयू अपने फायरब्रांड प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार को मंत्री बना सकता है. नीरज पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कवच बंद कर विपक्षी दलों पर. लगातार हमलावर रहे हैं खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर मगर उनका नाम मंत्रियों की सूची में नहीं है. उन्हें प्रवक्ता के रूप में ही संतोष करना पड़ सकता है जबकि वे पिछली बार सूचना और जनसंपर्क मंत्री रह चुके हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 day ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 day ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago