बड़ी खबर

मंगल आउट, मिथिलेश इन, सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरण का ख्याल, निशांत कुमार भी मंत्री बनें

Bharat varta Desk

7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 30 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई दिग्गज मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्री बनाया गया है।

मंत्री बनने में सामाजिक समीकरण को साधने की भरपूर कोशिश की गई है। हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि ब्राह्मण कोटे के मंत्री मंगल पांडेय को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह पर गोपालगंज के बैकुंठपुर के तेज तर्रार विधायक और कुशल संगठनकर्ता मिथिलेश तिवारी को मंत्री बनाया गया है। मंगल पांडे का कार्यकाल विवादों में रहा और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में लंबे समय तक उन्होंने काम किया मगर कोई परफॉर्मेंस नहीं दिखा पाए। उनके समय में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी चरमराई और घपले- घोटाले के कारण विभाग की बदनामी हुई।
मिथिलेश तिवारी के अलावे मिथिलांचल से आने वाले नीतीश मिश्र को भी मंत्री बनाया गया है।

बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएम को मिलाकर बने मंत्रिमंडल में लगभग हर प्रमुख जातीय और सामाजिक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
सबसे अधिक हिस्सेदारी बीजेपी के खाते में गई है। बीजेपी कोटे से भूमिहार, राजपूत, यादव, वैश्य, दलित और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के नेताओं को भी जगह दी गई है। पहले उपमुख्यमंत्री रह चुके विजय कुमार सिन्हा और इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूमिहार समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। राम कृपाल यादव को यादव वर्ग, केदार गुप्ता को कानू समाज और रमा निषाद को मल्लाह समाज से प्रतिनिधित्व मिला है।
वहीं जेडीयू ने भी अपने सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है। निशांत कुमार और श्रवण कुमार के जरिए कुर्मी समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। अशोक चौधरी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा दलित चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। जमा खान अल्पसंख्यक समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि मदन सहनी, शीला मंडल, दामोदर राउत और बुलो मंडल जैसे नेताओं के जरिए अति पिछड़ा वर्ग पर विशेष फोकस दिखा है। गंगोता समाज से आने वाले नवगछिया इलाके के विधायक बुलो मंडल को मंत्री बनाया जाना भी अहम मान जा रहा है।
एलजेपी (रामविलास) की ओर से संजय पासवान और संजय सिंह को कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं हम पार्टी से संतोष मांझी मंत्री बनाए गए हैं। आरएलएम कोटे से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Oplus_131072

मंत्रियों की सूची

BJP (भारतीय जनता पार्टी): विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, डॉ. दिलीप जायसवाल, संजय टाइगर, नीतीश मिश्रा, श्रवण कुमार, राम कृपाल यादव, लेसी सिंह, केदार गुप्ता, श्रेयसी सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, मिथिलेश तिवारी, लखेंद्र पासवान, संजय सरावगी, कृष्ण कुमार मंटू, डॉ. सुनील कुमार, मोतीलाल प्रसाद, राजू कुमार सिंह, विजय कुमार मंडल, जिबेश कुमार।

JDU (जनता दल यूनाइटेड): नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री), बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, मदन सहनी, रमा निषाद, भगवान सिंह कुशवाहा, श्वेता गुप्ता, सुनील कुमार, दामोदर रावत, निशांत कुमार।LJP-RV (लोजपा-रामविलास): संजय सिंह, संजय पासवान।

HAM (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा): संतोष कुमार सुमन।

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा): उपेंद्र कुशवाहा के बेटे (दीपक प्रकाश

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

18 hours ago

झारखंड इंटर बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी

Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More

24 hours ago

स्टालिन हारे

Bharat varta Desk सनातन और हिंदू धर्म के बारे में अमर्यादित बोल के कारण विवादों… Read More

3 days ago

केरल में वामपंथ का अंतिम किला भी ध्वस्त, कांग्रेस सरकार में

Bharat varta Desk भारत की राजनीति में पिछले 50 सालों में पहली बार हुआ जब… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में एक्टर विजय की सरकार!

Bharat varta Desk तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक नया चेहरा तेजी से उभरता… Read More

3 days ago