
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: मुजफ्फरपुर और छपरा के जिला परिवहन पदाधिकारी के घर पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रेड किया है। इसमें करीब 50 लाख के नोटों के बंडल, सोने-चांदी के बिस्कुट के अलावे करोड़ों की चल -अचल संपत्ति बरामद की गई है।
निगरानी टीम ने पटना और मुजफ्फरपुर स्थित उनके आवासों पर एक साथ कार्रवाई की है। पटना के कंकड़बाग स्थित सुमन कश्यप अपार्टमेंट व आशा डबल डायमंड अपार्टमेंट स्थित आवासों पर निगरानी टीम ने एक साथ धावा बोला है। छापेमारी में डीटीओ रजनीश लाल के यहां एक पिस्टल भी बरामद होने की सूचना है जिस के लाइसेंस के बारे में छानबीन चल रही है। मिली शिकायतों के आधार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अपने यहां डीटीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया है।
विभाग मेहरबान, एक अधिकारी दो प्रभार
बताया जा रहा है कि निगरानी कार्रवाई में यह भी जानकारी मिली है कि परिवहन विभाग डीटीओ पर मेहरबान रहा है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के डीटीओ है मगर उन पर विभाग की विशेष कृपा होने के कारण उन्हें छपरा का वीडियो का प्रभार है। इसी साल अप्रैल में उन्हें छपरा का अस्तित्व वीडियो बनाया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि डीटीओ कि विभाग में काफी पकड़ है। वे सरकार में कई वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं से गहरे संपर्क रखते हैं। निगरानी ब्यूरो उनकी चल और अचल संपत्तियों का पता लगा रहा है। बताया जा रहा है कि देश के अन्य बड़े शहरों में भी उनके करोड़ों रुपए लगे हुए हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More