
Bharat varta desk: भ्रष्टाचार के मामले में घिरे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर विशेष आर्थिक अपराध इकाई का रेड चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है। इस मामले में विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया है। निगरानी कोर्ट ने कुलपति के खिलाफ तलाशी वारंट जारी किया था। इसके मुताबिक आज सुबह से निगरानी विभाग की टीम ने बोधगया स्थित कुलपति के सरकारी कार्यालय और आवास की तलाशी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक विशेष निगरानी इकाई ने 2/2021 केस दर्ज किया है। जिसमें कुलपति और उनके निजी सचिव सुबोध कुमार, पूर्व ग्राफिक्स एंड ऑफसेट प्रिंटर के मालिक, ओम प्रकाश सिंह जो वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। वहीं जितेंद्र कुमार रजिस्ट्रार पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी एवं अन्य के खिलाफ धारा 120 बी, 420 आईपीसी, पीसी एक्ट 1988 व अन्य धाराओं में 16 तारीख को केस दर्ज किया गया था। फुलपति राजेंद्र प्रसाद इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके हैं। वह मूल रूप से गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के प्राध्यापक हैं। इनका कार्यकाल शुरू से विवादों में रहा है।
बता दें कि
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More