
Bharat varta desk:
पटना के आई एम ए हॉल में भूमिहार- ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की बैठक हुई जिसमें एकता और हक हकूक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। सरकारी और राजनीतिक उपेक्षा पर रोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि एकजुट होकर ही सामाजिक और राजनीतिक सम्मान हासिल किया जा सकता है। इसमें दल से ऊपर उठकर नेता शामिल हुए। बैठक को मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, वीणा शाही, महाचंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता हरेंद्र कुमार, सुधीर शर्मा बेगूसराय मेयर हरेंद्र कुमार,पूर्व विधायक रामाकांत पांडेय, पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने संबोधित किया।
प्रतिनिधि सम्मेलन में फ्रंट के स्थायी अध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को चुना गया। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री अजीत कुमार, सुधीर शर्मा और उपेंद्र प्रसाद सिंह का चुनाव किया गया।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More