पॉलिटिक्स

भारत पर वार बर्दास्त नहीं करेंगे : स्मृति ईरानी, जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : अडानी-हिंडनबर्ग मामला इस समय काफी चर्चा में है। विपक्ष अडानी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हावी है। इस बीज आज केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस पर जमकर निशाना साधा। स्मृति इरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारत की लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश हो रही है। इरानी ने आगे कहा कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे पीएम मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे।

जॉर्ज सोरोस के निशाने पर पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस। उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे। इरानी ने आगे कहा कि उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे।

उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी। इरानी ने आगे कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए।

‘गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे पीएम मोदी’
जॉर्ज सोरोस से सवाल कर स्मृति इरानी ने पूछा कि आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और डॉ. संजय मयूख मौजूद थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 day ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago