बड़ी खबर

भारत जीतने का दावा करने वाले तेलंगाना के पूर्व सीएम पहले सत्ता से गिरे, फिर अपने घर में लड़ खड़ाकर गिरे, अस्पताल में भर्ती

Bharat varta desk:  भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट कर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने का दावा करने वाले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पहले सत्ता से बेदखल हुए और अब उनकी हालत ऐसी हो गई कि अपने घर में ही लड़खड़ाकर गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उनके पैर और पीठ में चोटें आईं हैं। कूल्हों में भी चोट की जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में सर्जरी करनी पड़ सकती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से केसीआर अपने घर पर ही लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 64 सीटें और बीआरएस को 39 सीटें मिलीं। इसके बाद कांग्रेस ने राज्य में पहली बार राज्य में सरकार बनाई। रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए सीएम बने।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago