बड़ी खबर

सांसद धीरज साहू के यहां 300 करोड़ नगदी, होगी ईडी की एंट्री

Bharat varta desk:

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर IT टीम की रेड में 300 करोड़ से अधिक रुपए मिलने की सूचना है। उसके बाद अब इस मामले में छानबीन के लिए ईडी की एंट्री संभव है। धीरज साहू के उड़ीसा, रांची और लोहरदगा स्थित पांच ठिकानों पर आईटी का सर्वे हुआ है। रांची के रेडियम रोड स्थित सांसद के आवास और लोहरदगा स्थित आवास के साथ- साथ ओडिसा के 3 ठिकानों पर सर्वे किया गया है । ओडिशा आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने शराब व्यापार से जुड़ी डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड और इस समूह की तीन अन्य कंपनियों के ठिकानों पर बुधवार के अहले सुबह छापेमारी की थी।

यह कंपनी राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकदी जब्त की गई। इसे पश्चिम ओडिशा में सबसे बड़ी स्वदेशी शराब निर्माण और बिक्री कंपनियों में से एक कहा जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संबलपुर कॉरपोरेट ऑफिस में छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से ज्यादा की रकम भी जब्त की गई है। छापेमारी में अप्रत्याशित मात्रा में नगदी मिलने के बाद बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम संबंधित ठिकानों पर धावा बोल सकती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago