बड़ी खबर

भारत के 5 सबसे अधिक अमीर महिलाओं की सूची

किनके पास कितनी है संपत्ति और क्या-क्या है कारोबार

​​​​​NEWS N LIVE DESK : महिलाएं पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्‍पोर्ट्स, बिजनेस से लेकर सभी क्षेत्रों में अपने टैलेंट का लोहा मनवा रही है। महिलाएं हुनर के दम पर न सिर्फ अपना नाम कर रही हैं, बल्कि अपनी संपत्ति को लेकर भी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। आज हम आपको देश की ऐसी पांच महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की अमीर महिलाओं की लिस्ट में जगह मिली है।

सावित्री जिंदल: जिंदल ग्रुप के एग्‍जीक्यूटिव चेयरमैन सावित्री जिंदल अमीर महिलाओं की लिस्‍ट में नंबर वन पर हैं। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप (OP Jindal Group) की प्रमुख हैं। जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम करता है। सावित्री जिंदल की संपत्ति 2019 की तुलना में 13.8 फीसदी बढ़कर 2020 में 42,415 करोड़ रुपये हो गई है।

किरण मजूमदार शॉ: भारतीय अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किरण मजूमदार शॉ की संपत्ति पिछले एक साल में सबसे ज्यादा तेजी से बढी है। उनकी संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 93.28 फीसदी बढ़कर 33,639 करोड़ रुपए हो गई है। किरण मजूमदार शॉ बॉयोटेक कंपनी बॉयोकॉन की चेयरमैन और एमडी है। इसके अलावा वह आईआईएम बेंगलुरू की अध्यक्ष भी है। उनकी कंपनी डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए इंसुलिन बनाती है। उन्हें ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ दे ईयर 2020 अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विनोद राय गुप्ता: फोर्ब्स की सूची के अनुसार विनोद राय गुप्ता अमीर भारतीयों की सूचि में तीसरे स्थान पर है। उनकी संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 3,291 करोड़ रुपए घटकर 25,961 करोड़ रुपए रह गई है। विनोद राय गुप्ता हेवेल्स इंडिया की प्रमुख हैं। कंपनी इलेक्ट्रिकल और लाइटिंग फिक्सचर्स से लेकर पंखे, फ्रिज और वाशिंग मशीन बनाती है। हैवेल्स कंपनी की स्थापना विनोद राय गुप्ता के पति कीमत राय गुप्ता ने 1958 में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग बिजनेस के तौर पर की थी। इस समय कंपनी की 12 फैक्ट्रियां हैं, जोकि 40 देशों में कारोबार करती है।

लीना तिवारी: लीना तिवारी भारत की सबसे अमीर महिलाओं में चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 2019 में 14,041 करोड़ रुपए थी, जो 2020 में बढ़कर 21,939 करोड़ रुपए हो गई है। एक साल के भीतर उनकी संपत्ति में करीब 56.25 फीसदी का उछालआया है। लीना तिवारी यूएसवी इंडिया की प्रमुख हैं। यूएसवी इंडिया को लीना तिवारी के पिता विठल गांधी ने 1961 में शुरू किया था। यह कंपनी डाइबिटिक और कार्डियोवैस्कुलर की दवाएं बनाती है। बता दें कि 2018 में इस कंपनी ने जर्मनी की जेनेरिक दवा बनाने वाली कंपनी जूटा फार्मा का अधिग्रहण कर लिया था।

मल्लिका श्रीनिवासन: दुनिया की तीसरी और भारत की दूसरी सबसे अधिक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी टैक्टर्स एंड फॉर्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टफे) की चेयरपर्सन मल्लिका श्रीनिवासन देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में 58वें स्थान पर हैं। अमीर भारतीय महिलाओं के सूचि में वह पांचवें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 17,917 करोड़ रुपए है।टफे हर साल 1.5 लाख ट्रैक्टर बेचती है। कंपनी 100 से ज्‍यादा देशों में कारोबार करती है।भारत सरकार उन्‍हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago