नई दिल्ली। विशेष संवाददाता
पिछले कुछ दिनों से भारत और चीन के बीच गर्मागर्मी का माहौल बना हुआ है। इसी बीच खबर आई थी कि भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच झड़प भी हुई है, इसके बाद कुछ भारतीय जवानों को चीन ने हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया। इस मामले को लेकर सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर ऐसी किसी भी रिपोर्ट को नकार दिया गया है। इतना ही नहीं सेना ने कहा है कि ऐसी खबरें राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि चीन की ओर से भारतीय जवानों को हिरासत में नहीं लिया और न ही उनके हथियार छीने हैं। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से इससे इनकार करते हैं। ऐसी खबरें राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खबर के मुताबिक, गल्वान घाटी में चीन ने पिछले दो सप्ताह के भीतर करीब 100 टेंट गाड़ दिए हैं। वह मशीनरी भी यहां ला रहा है जो शायद बंकर्स बनाने में इस्तेमाल हो। भारत भी पैगोंग झील और गल्वान घाटी में सैनिकों की तैनाती लगातार बढ़ा रहा है। कई इलाकों में भारत की पोजिशन चीन से बेहतर है।
चीन ने भारी संख्या में बॉर्डर डिफेंस रेजिमेंट के जवानों को तैनात किया है। भारत ने भी श्मिरर डिप्लॉयमेंटश् की रणनीति अपनाई है। इसका मतलब ये है कि चीन जितनी मैनपावर और रिसोर्सेज लगाएगा, भारत भी उसी टोन में जवाब देगा। चीन ने सिर्फ सैनिक ही नहीं बुलाए, झील में नावों की संख्या बढ़ा दी है। हवाई निगरानी के लिए गल्वान घाटी में हेलिकॉप्टर्स उड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने करीब 1300 सैनिक यहां पर तैनात किए हैं। भारत भी उसी हिसाब से सैनिकों की तैनाती कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने लेह की इन्फैट्री डिजिवन की कुछ यूनिट्स को आगे भेजा है। कई और बटालियंस भी लद्दाख में मूव कराई गई हैं।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More