बड़ी खबर

भारतीय मूल के ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना तय, बोरिस जॉनसन के पीछे हटने से रास्ता हुआ साफ

Bharat Varta Desk : ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। बोरिस जॉनसन के इस रेस से हटने के बाद ऋषि सुनक की संभावनाएं बेहतर हैं। उन्हें आज सोमवार 24 अक्टूबर को ब्रिटिश पीएम घोषित किया जा सकता है। बोरिस जॉनसन यह कहते हुए पीछे हटे हैं कि मेरे पास पर्याप्त समर्थन था, लेकिन मैंने महसूस किया कि देश और कंजर्वेटिव पार्टी को एकता की आवश्यकता है।
ब्रिटेन में जब संकट पैदा हुआ तो जॉनसन कैरिबियन द्वीप में छुट्टी मना रहे थे। वहां से उन्होंने सीधे लंदन की फ्लाइट ली और रातों रात लंदन आ पहुंचे ताकि फिर से प्रधानमंत्री पद की रेस में उतरने के लिए 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर सकें। वापस आने के बाद उन्होंने कहा था कि मैंने 102 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है और “डाउनिंग स्ट्रीट में वापस” आ सकता हूं। लेकिन जॉनसन इस कोशिश में लगे रहे कि वो सुनाक और अन्य दावेदार पेनी मोर्डंट को “राष्ट्रीय हित में” एक साथ आने के लिए मना सकें। इसके बाद जॉनसन ने रविवार देर रात कहा, मेरा मानना ​​है कि मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे डर है कि यह सही समय नहीं है।
जॉनसन के बयान से उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी, 42 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री सुनक के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है। वो आज सोमवार को लिज ट्रस की जगह ले सकते हैं। लिज ट्रस सितंबर में पीएम बनी थीं। लेकिन उनके आर्थिक उपायों से वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मच गई। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। नियमों के अनुसार, यदि केवल एक उम्मीदवार को 100 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन प्राप्त होता है, तो उसे सोमवार को प्रधानमंत्री नामित किया जाएगा।यदि दो उम्मीदवार इस संख्या को पार करते हैं, तो वे पार्टी के सदस्यों के वोट के लिए आगे बढ़ेंगे यानी तब चुनाव होगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago