रांची संवाददाता: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय के सभागार में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ए.बी.बर्धन को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर याद किया गया। पार्टी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित करके उनके सपनों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए झारखंड राज्य कार्यालय सचिव सह जिलामंत्री अजय सिंह ने कहा कि कॉमरेड ए.बी. बर्धन साम्यवाद के रास्ते के सच्चे सिपहसलार थे और उनका जीवन सादगी और संघर्ष का मिशाल थी। जीवन के अंतिम समय तक देश के आम अवाम एवम सामाजिक समरसता के लिए चिंतित रहे। आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि है और उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बचे हुए कार्यों को हम मंजिल तक पहुंचा देश के हर राज्य में वामपंथ मजबूत हो और जनता की आवाज को लेकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करें। यही ए.बी.बर्धन का सपना था। आज उनके रास्तों पर चलकर ही मजबूत देश का निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर उमेश नजीर फरजाना फारुखी राहुल वर्मा मनोज ठाकुर बाबु भाई विनेश सिंह दिलीप एवं अन्य साथी उपस्तिथ थे।
Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने… Read More
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More