
Bharat varta desk: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 12 और जनता दल यू 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने 13 में से 1 सीट लोजपा, पारस गुट को दे दी है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। दोनों नेताओं ने कहा कि सहयोगी दलों को विश्वास में लेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि मुकेश साहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी के हम पार्टी को भी सीट दी जा सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे। दोनों नेताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की भाजपा और जदयू के बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है जिस की अटकलें कुछ दिन से लगाई जा रही थी। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे।
कौन कहां से लड़ेगा
बीजेपी जिन तेरह सीटों पर लडेगी-रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय और वैशाली इसमें से बीजेपी वैशाली सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के लिए छोड़ेगी।
जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव- पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, प. चंपारण, सीतामढी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा, मधुबनी
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More