
Bharat varta desk: भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सांसद ने अपनी गिरफ्तारी की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है। राजस्थान के सांसद किरोड़ी लाल मीणा को ऐतिहासिक आमागढ़ किले की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के सांसद पर आरोप है कि उन्होंने किले पर झंडा फहराया है जबकि पुलिस ने उस जगह पर आवाजाही रोक दी थी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सासद आमागढ़ किले के मंदिर में पूजा करना चाहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब गरमा गया जब कांग्रेस विधायक राकेश मीणा में किले में लगाए गए भगवा झंडा को फाड़ दिया। इसके बाद सांसद मीणा ने समाज का झंडा किले पर लहरा दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांसद की गिरफ्तारी की निंदा की है। यहां बता दें कि यह किला और मंदिर समाज के दो वर्गों के बीच विवाद का केंद्र बन गया है। इसको लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More