
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क : दिल्ली में भाजपा सांसद की रहस्यमय मौत हो गई है . सांसद रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते थे. वे 66 साल के थे.उनका शव दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है. लेकिन कोई सुसाइड नोट वहां नहीं है. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई सवालों को जन्म दे रही है. किसी को उनकी हत्या का कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है.सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में है. कुछ लोग यह भी बता रहे हैं कि उनके परिवार में विवाद चल रहा था लेकिन यह विवाद ऐसा भी नहीं था कि वह मौत को गले लगा ले . पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके कर्मचारियों ने उनके फंदे से लटकने की जानकारी पुलिस को दी. सांसद आर एस एस की पृष्ठभूमि से थे. उनकी मौत का कारण किसी को समझ में नहीं आ रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.इस घटना ने भाजपा गलियारे में सनसनी पैदा कर दी है. आज दिल्ली में होने वाली भाजपा की बड़ी बैठक स्थगित कर दी गई है.
Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More