पॉलिटिक्स

भाजपा लटकाए हुए है मंत्रिमंडल का विस्तार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दर्द बयां


पटना संवाददाता: कल भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद व रेणु देवी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से अलग-अलग मिलने के बाद यह उम्मीद जगी थी कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 14 जनवरी यानी खरमास के बाद हो जाएगा मगर आज मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि अभी मंत्रिमंडल के विस्तार की बात नहीं बनी है. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जो बातें कही हैं उनमें उनका दर्द बयां हुआ . साथ में यह भी स्पष्ट हो गया है मंत्रिमंडल के विस्तार में अभी और देरी होगी. मुख्यमंत्री की बातों से यह भी उजागर हुआ कि भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार के मामले को लटकाए हुए हैं.
मुख्यमंत्री नेपत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कल कैबिनेट विस्तार के बारे में भाजपा नेताओं से उनकी कोई चर्चा नहीं हुई थी. सरकार जो कामकाज कर रही है उनके बारे में बात हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि आज अखबारों में देखा कि छपा हुआ था कि कल कैबिनेट विस्तार पर बात हुई है मगर ऐसा नहीं है. उन्होंने आज बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी का कारण भाजपा है. उन्होंने कहा कि पहले कहां देरी होती थी हम लोग शुरू में ही मंत्रिमंडल का गठन कर देते थे लेकिन इस बार उनकी ओर यानी भाजपा की ओर से पहल होना है . उनकी अभी राय नहीं आई है . मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी मात्र 14 मंत्री हैं . यहां बता दें कि सरकार बनने के 2 महीने बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है. एक मंत्री के जिम्मे पांच-पांच विभाग हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago